अबनाः दक्षिणी कोरिया के इंचियोन में जारी एशियाई खेलों में ईरान ने सोमवार को तीन गोल्ड मेडल प्राप्त किए।
ये तीनों गोल्ड मेडल पुरुषों की फ़्री स्टाइल कुश्ती में प्राप्त हुए हैं। 61 किलो, 86 किलो और 125 किलो वर्ग की फ़्री स्टाइल कुश्ती में क्रमशः ईरान के मसऊदी जूयबारी, मीसम मुस्तफ़ा जौकार और हादी बासमंज ने गोल्ड मेडल जीत जबकि इज़्ज़तुल्लाह अकबरी फ़ाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी से हार गए और उन्हें रजत पदक पर संतोष करना पड़ा।
ईरान की नौकायन टीम ने भी सोमवार को दो रजत और दो कांस्य पदक प्राप्त किए। इस समय ईरान की टीम 10 स्वर्ण, 11 रजत और 8 कांस्य तथा कुल 29 पदकों के साथ पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है। चीन, दक्षिणी कोरिया और जापान क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
29 सितंबर 2014 - 19:31
समाचार कोड: 641201
दक्षिणी कोरिया के इंचियोन में जारी एशियाई खेलों में ईरान ने सोमवार को तीन गोल्ड मेडल प्राप्त किए।